हाजीपुर वैशाली: बंधन बैक राजापाकर के परिसर मे विभिन्न महिला ग्रुपो के बीच बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक रंजीत कुमार एवं शाखा प्रबंधक धर्मवीर कुमार द्बारा महिलाओं के बीच मास्क, सैनिटाइजर का वितरण किया गया।
मौके पर क्षेत्रीय शाखा प्रबंधक रंजीत कुमार ने कहा कि कोविड 19 को ले हम सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। उनहोने उपस्थित सभी महिला ग्रुप के सदस्यों को बताया कि हमेशा मास्क का प्रयोग करे, सोशल डिस्टेंस का पालन करे। किसी काम को करने से पहले हाथ को साबून से धोएं।
वही शाखा प्रबधंक धर्मवीर कुमार ने बताया कि बैंक परिसर मे आने वाली सभी महिलाएं द्बारा मास्क का प्रयोग किया जा रहा है। बैंक मे आने से पहले हाथो को सैनिटाईज एवं तापमान जांची जा रही है तभी अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है।

मौके पर उपस्थित मिथलेश यादव, अनिल कुमार, सरस्वती देवी, मांकी देवी, मुन्नी दे्वी, सुधा देवी, उषा देवी, सरस्वती देवी सहित अनेक महिलाएं शामिल है।
वैशाली रिपोर्टर: राजेन्द्र कुमार सिह